शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मेरठ में 100 साल की महिला से दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Written By
Last Updated : सोमवार, 23 नवंबर 2020 (11:38 IST)

मेरठ में 100 साल की महिला से दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

100 year old woman | मेरठ में 100 साल की महिला से दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले की एक अदालत ने 100 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के जुर्म में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सरकारी वकील निशांत कुमार गर्ग ने बताया कि मेरठ जिले के थाना जानी क्षेत्र में अक्टूबर 2017 में एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला के साथ अंकित पूनिया ने दुष्कर्म किया था। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड था।
उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला की बाद में मौत हो गई थी। महिला के पोते ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। सरकारी वकील के अनुसार अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी अंकित को दोषी करार देते हुए उसे सजा सुनाई। (भाषा)
ये भी पढ़ें
फिल्म ‘अ सूटेबल बॉय’ लव जिहाद को दे रही बढ़ावा, मुस्लिम युवक, हिंदू युवती का मंदिर के अंदर रामधुन पर चुंबन गलत:गृहमंत्री