सम्बंधित जानकारी
- काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार और ठगी करने वाले 21 लोग गिरफ्तार
- औरंगजेब के द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर तोड़े जाने के बाद अहिल्याबाई होलकर ने किया था इसका पुनर्निर्माण, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया इतिहास
- ‘चिंता मत करें, हर समस्या का होगा समाधान’, जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 200 लोगों की शिकायतें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- डेढ़ लाख शिक्षामित्र परिवारों को सहारा, गोरखपुर में CM योगी का बड़ा बयान, मानदेय 18 हजार तक बढ़ाने का दावा
- गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का अटैक! शाहजहांपुर गन्ना शोध परिषद का अलर्ट, किसानों को बताए बचाव के तरीके
बाबा विश्वनाथ व काल भैरव के दरबार में माथा टेका मुख्यमंत्री योगी ने
गोरक्षपीठाधीश्वर ने लोकमंगल और प्रदेश की खुशहाली की कामना की, श्रद्धालुओं का किया अभिवादन, नन्हे-मुन्नों को भी दुलारा
CM Yogi Varanasi Visit: मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह काशी पहुंचे। उन्होंने यहां बाबा विश्वनाथ धाम व काशी कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में माथा टेक कर पूजन-अर्चन किया। उन्होंने लोकमंगल और प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।
बाबा काल भैरव मंदिर में मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। साथ ही आसपास के घरों में नन्हे-मुन्नों को दुलारा। काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन करने आए भक्तों ने मुख्यमंत्री को देखकर हर-हर महादेव का जयकारा लगाया। मुख्यमंत्री ने भी श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।
इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री बुधवार सुबह बड़ा लालपुर स्थित चांदमारी निवासी राजीव कृष्ण के आवास पर पहुंचे। उन्होंने यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
