1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. cjm vibhanshu sudhir transfer sambhal police fir controversy
Last Updated :संभल , शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 (17:28 IST)

अनुज चौधरी के खिलाफ दिया था FIR का आदेश, CJM का तबादला

CJM who orders fir against anuj chaudhary transfered
Uttar Pradesh news in hindi : अनुज चौधरी समेत 15 से 20 पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश देने वाले संभल के सीजेएम विभांशु सुधीर के तबादले से उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई। उन्हें सुलतानपुर ट्रांसफर कर दिया गया। उनके स्थान पर सिविल जज आदित्य सिंह आए हैं। 
 
संभल में 18 सितंबर 2025 को विभांशु सुधीर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) के तौर पर कार्यभार संभाला था। 9 जनवरी 2026 को उन्होंने ASP अनुज चौधरी, इंस्पेक्टर अनुज तोमर सहित 15 से 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया था। आदेश में पुलिस को 7 दिन के भीतर रिपोर्ट अदालत में पेश करने के लिए कहा गया था।
 
बताया जा रहा है कि जज के ट्रांसफर से वकील भड़क गए। उन्होंने इस फैसले को न्यायपालिका पर दबाव बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
 
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने CJM विभांशु सुधीर के तबादले पर कहा, मुझे उम्मीद है कि इस पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट खुद संज्ञान लेगा। मैं समझता हूं कि इस बात पर देश के बुद्धिजीवी और जज स्वयं संज्ञान लेंगे।
 
गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार की शाम को न्यायिक अधिकारियों में एक बड़ा फेरबदल किया था। इस दौरान कुल 14 जजों के ट्रांसफर किए गए। 
edited by : Nrapendra Gupta