सम्बंधित जानकारी
- योगी सरकार बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र, आईआईटी दिल्ली का लेगी सहयोग
- उद्योगों की मांग के अनुरूप युवाओं को दक्ष बनाने में जुटी योगी सरकार
- अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
- बाबरी ढांचे की जगह राम मंदिर देख सपा और कांग्रेस को हुई पीड़ा : योगी आदित्यनाथ
- इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए योगी सरकार ने दी 210 करोड़ की सब्सिडी, 43 हजार से अधिक लोगों को मिला लाभ
मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
- प्रवेश द्वार पर सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने चुनरी ओढ़ाकर किया मुख्यमंत्री योगी का स्वागत
- मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में सभी देवी-देवताओं के दर्शन करने के बाद हवन कुंड की परिक्रमा की
- मुख्यमंत्री योगी के इस दौरे से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है
Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन पूजन किया और उनकी आरती उतारी। मुख्यमंत्री करीब 10 मिनट मंदिर में रहे। मुख्यमंत्री माता के दर्शन के लिए करीब सवा बारह बजे पहुंचे। मंदिर के प्रवेश द्वार पर सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में सभी देवी-देवताओं के दर्शन करने के बाद हवन कुंड की परिक्रमा की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी के इस दौरे से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री को देखने के लिए मंदिर परिसर के आसपास गलियों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री ने हाथ उठाकर सभी का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मां विंध्यवासिनी की कृपा से क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विंध्याचल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।
