सम्बंधित जानकारी
- जिन्हें कब्रस्तान प्यारा, वे ही कर रहे राम मंदिर का विरोध : योगी आदित्यनाथ
- CM योगी ने चित्रकूट में योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए चेक, मेधावी छात्रों का भी किया सम्मान
- CM योगी ने स्वच्छ व हरित विद्यालयों के शिक्षकों का किया सम्मान, बच्चों द्वारा बनाए मॉडलों का किया अवलोकन
- योगी सरकार में बिजली व्यवस्था बनी भरोसे की पहचान, जून में 98.62% शिकायतों का निस्तारण
- सीएम योगी ने चित्रकूट में योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए चेक
मुख्यमंत्री योगी ने 2 महिलाओं को आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र, चाबी आदि सौंपी
Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल पर दो महिलाओं को आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी, प्रमाण पत्र आदि भी सौंपा। इस दौरान बांदा की विकास यात्रा पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने यहां बच्चों का अन्नप्राशन कराया, महिलाओं को पोषण से भरी पोटली दी। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर युवाओं से बातचीत भी की। बेसिक शिक्षा परिषद के स्टॉल पर स्कूल चलो अभियान व बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल की जानकारी ली और उन्हें चॉकलेट दी। स्थानीय प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री को शजर पत्थर से निर्मित शिवालय भेंट किया गया।
मुख्यमंत्री के हाथों इन्हें मिला सम्मान...
1- पुष्पा देवी- आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति पत्र
2- पूजा- आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति पत्र
3- रश्मि अग्रवाल- सहायक अध्यापिका- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना
4- अजीत सिंह- सहायक अध्यापक- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना
5- मंजू देवी व भारती सिंह- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 8.95 करोड़ से अधिक का चेक
6- सरोज देवी- ई रिक्शा की चाबी
7- सुमत देवी- सिलाई मशीन
8- अनिल कुमार- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख का चेक
9- मूरतध्वज- ट्रैक्टर की चाबी
10- मुलायम- आयुष्मान कार्ड
10- अरविंद कुमार- आयुष्मान कार्ड
11- गेनिया- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच लाख का चेक
12- अभिषेक सोनी- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 7500 का चेक
13- अंशु- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र
14- रमेश प्रजापति- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की चाबी
15- रामरतन- मुख्यमंत्री माटी कला टूल किट्स योजनान्तर्गत विद्युत चालित चाक प्रमाण पत्र
16- वंदना गुप्ता- नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत प्रमाण पत्र
17- शोभाराम कश्यप- पक्षी बचाओ कार्य के लिए आपदा विभाग की तरफ से प्रमाण पत्र।
