1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Chief Minister Yogi handed over acceptance letters, keys and tool kits to beneficiaries of government schemes

मुख्यमंत्री योगी ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपे स्वीकृति पत्र, चाबी और टूल किट

Chief Minister Yogi handed over acceptance letters, keys and tool kits to beneficiaries of government schemes
Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर की चाबी, प्रशस्ति पत्र और ओडीओपी वुड क्राफ्ट टूल किट प्रदान किए। लाभार्थियों को योजनाओं से संबंधित सहायता प्रदान करने के साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में आवास, कृषि और स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थी शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत सहारनपुर के वुड क्राफ्ट से जुड़े कारीगरों को भी टूल किट वितरित की। इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके कौशल और आजीविका को बढ़ावा देना है।

लाभार्थियों का विवरण

योजना – रचना (आवास योजना का स्वीकृति पत्र)
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना – सावित्री (आवास योजना का स्वीकृति पत्र)
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना – रीना (आवास योजना का स्वीकृति पत्र)
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना – सौरभ (आवास योजना का स्वीकृति पत्र)
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी विकास - विजय पांडेय (आवास योजना का स्वीकृति पत्र)
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी विकास - सोमती (आवास योजना का स्वीकृति पत्र)
‘कस्टम हायरिंग सेंटर’ की चाबी प्रदान की गई - कृष्ण पाल 
नंदिनी कृषक समृद्धि योजना (2024-25) – अनुपेक्षा (प्रशस्ति पत्र)
नंदिनी कृषक समृद्धि योजना (2024-25) –अमित कुमार (प्रशस्ति पत्र)
मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना (2025-26) - मोहित कुमार (प्रशस्ति पत्र)
एक जिला एक उत्पाद के तहत काष्ठ कला टूल किट –प्रवीण कुमार
एक जिला एक उत्पाद के तहत काष्ठ कला टूल किट – अशोक कुमार
एक जिला एक उत्पाद के तहत काष्ठ कला टूल किट – अर्सलान अंसारी
एक जिला एक उत्पाद के तहत काष्ठ कला टूल किट – सैद।
लेखक के बारे में
चेतन गौड़
अगला लेख
ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters