1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Chief Minister Yogi Adityanath announces renaming of another village
Last Modified: लखीमपुर खीरी (यूपी) , शनिवार, 11 अप्रैल 2026 (16:02 IST)

UP के एक और गांव का बदलेगा नाम, CM योगी ने किया ऐलान, जानिए कौनसा है वो गांव

Chief Minister Yogi Adityanath announces renaming of another village
Chief Minister Yogi Adityanath : उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जिले के गांव मियांपुर का नाम बदलने का ऐलान किया। योगी ने कहा, मियांपुर को अब गुरुदेव के नाम पर रवींद्रनगर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा, पहले की सरकारों ने पहचान छिपाने के लिए गांव का नाम मियांपुर रख दिया था, लेकिन गांव में एक भी मियां नहीं था। आज लखीमपुर खीरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने 213 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी ने तत्कालीन सरकारों पर निशाना साधा।
 

लेकिन गांव में एक भी मियां नहीं था...

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जिले के गांव मियांपुर का नाम बदलने का ऐलान किया। योगी ने कहा, मियांपुर को अब गुरुदेव के नाम पर रवींद्रनगर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा, पहले की सरकारों ने पहचान छिपाने के लिए गांव का नाम मियांपुर रख दिया था, लेकिन गांव में एक भी मियां नहीं था। आज लखीमपुर खीरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने 213 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

कांग्रेस-सपा सरकार में सिर्फ वादे होते थे

मुख्यमंत्री योगी ने तत्कालीन सरकारों पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी ने 331 हिंदू बांग्लादेशी परिवारों को सौगात देते हुए कहा, डबल इंजन सरकार में सभी वर्ग का विकास हुआ है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, कांग्रेस-सपा सरकार में सिर्फ वादे होते थे। योगी ने पाकिस्तान को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, पाकिस्तान के पाप की वजह से वहां के हिंदू विस्थापित हुए। कांग्रेस ने विस्थापितों को कोई अधिकार नहीं दिया, उल्टा गांव का नाम रख दिया मियांपुर।
चंदन चौकी में मुख्यमंत्री योगी ने थारू समाज के 4356 परिवारों को 5338 हेक्टेयर जमीन का अधिकार पत्र भी सौंपा। पाकिस्तान जाति में बांटने वाला सबसे बड़ा विश्वासघाती रहा है। हम हिंदू परिवारों को न्याय दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने 1955 में पूर्वी उत्तर प्रदेश से आए 2350 परिवारों को 4251 हेक्टेयर जमीन का अधिकार पत्र भी दिया।
 

हर गरीब के साथ खड़ी है सरकार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब थारू और पूर्वी समाज के लोगों को न वन विभाग परेशान करेगा और न राजस्व और पुलिस विभाग। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार हर गरीब के साथ खड़ी है। जन-जन का कल्याण ही हमारा लक्ष्य है। बिना भेदभाव सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

पहले विकास केवल सैफई तक सीमित था

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास तेज गति से हो रहा है और हर नागरिक को उसका अधिकार और आत्मसम्मान मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हर जनपद में समान विकास हो रहा है। पहले की सरकारों में विकास केवल सैफई तक सीमित था और गरीबों के हक पर डाका डाला गया था। अब एक परिवार की तरह 15 करोड़ लोग हमारा परिवार हैं।
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
जम्मू कश्मीर में नशा तस्‍करों पर कसा शिकंजा, पासपोर्ट और आधार कार्ड होंगे रद्द, LG मनोज सिन्हा ने किया ऐलान