शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. calf
Written By
Last Updated : रविवार, 12 सितम्बर 2021 (20:03 IST)

कुत्ते की शक्ल में बछड़े का जन्म, लोगों का हुजूम उमड़ा

कुत्ते की शक्ल में बछड़े का जन्म, लोगों को हुजूम उमड़ा | calf
यूपी के पीलीभीत में एक गाय ने कुत्ते की शक्ल के बछड़े को जन्म दिया। लोगों को जैसे ही इसकी सूचना हुई तो वहां हुजूम उमड़ पड़ा। इस अनोखे बछड़े को देखकर हर कोई हतप्रभ था। अंधश्रद्धा के चलते लोग इसे कुदरत का करिश्मा बताते हुए चढ़ावा भी चढ़ाने लगे और वे इसे किसी अवतार से कम नहीं समझ रहे हैं।

 
गाय मालिक केदारी लाल का कहना है कि इससे पहले भी उसकी गाय ने बच्चे को जन्म दिया, जो गाय के शक्ल और सूरत जैसी थी। लेकिन इस बार एक अनोखा रूप देखने को मिला, जो कुत्ते के जैसा है। यह सब देखकर वह खुद अचंभे में है। केदारी लाल के घर पर गांव वालों का तांता लगा है।