शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा 10 माह बाद जेल से रिहा
Written By
Last Updated : मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (00:36 IST)

आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा 10 माह बाद जेल से रिहा

Tajin Fatima | आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा 10 माह बाद जेल से रिहा
सीतापुर (उत्तरप्रदेश)। करीब 10 महीने से जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी की विधायक और वरिष्ठ नेता आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा को अदालत के आदेश पर सोमवार शाम रिहा कर दिया गया। फातिमा को उनके खिलाफ दर्ज मामलों में जमानत मिल गई है जबकि उनके पति आजम खान और बेटा अब्दुल्ला अभी भी जेल में हैं।
जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने बताया कि जेल प्रशासन ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा कर दिया।
रिहा होने के बाद फातिमा ने पत्रकारों से बातचीत मे कहा कि मुझे 10 महीने बाद इंसाफ मिला, मेरे पति आजम खान और बेटे को भी जल्द इंसाफ मिलेगा।
 
उन्होंने कहा कि मैं सरकारी कॉलेज में लेक्चरर थी और वहां मैंने सेवा की। मेरी सत्यनिष्ठा खुद सरकारी अधिकारियों ने प्रमाणित की थी। अचानक मैं अपराधी हो गई कि मेरे खिलाफ 50 मुकदमे दर्ज किए गए। यह पूछने पर कि क्या इस बीच उनकी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात हुई, फातिमा ने कहा कि जेल के अंदर से मैंने या आजम साहब ने किसी से बात नहीं की। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Weather Alert : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, इन राज्यों में बारिश की संभावना