1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ayodhya-police-action-history-sheeters-list-ssp-gaurav-grover-yogi-government
Last Updated : सोमवार, 9 फ़रवरी 2026 (21:15 IST)

Ayodhya: अयोध्या में अब अपराधियों की खैर नहीं, 5 महीने में 94 नए अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट

Ayodhya News
Ayodhya News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस' विजन को धरातल पर उतारते हुए अयोध्या पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान छेड़ दिया है। रामनगरी को अपराध मुक्त बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. गौरव ग्रोवर ने ऐसा चक्रव्यूह बुना है कि अपराधी अब या तो जेल में हैं या जिले के बाहर। पिछले 5 महीनों के भीतर पुलिस ने 94 नए खूंखार अपराधियों की कुंडली खंगालकर उनकी हिस्ट्रीशीट खोल दी है।

अयोध्या में अपराधियों की अब खैर नहीं

धर्मनगरी अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। SSP डॉ. ग्रोवर के सख्त निर्देश हैं कि जिले के कोने-कोने को अपराधियों से मुक्त किया जाए। पुलिस का मानना है कि अयोध्या को न केवल आध्यात्मिक रूप से बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी विश्वस्तरीय बनाना है। जो भी कानून तोड़ेगा, उसकी जगह जेल के सलाखों के पीछे होगी।
  • कुल हिस्ट्रीशीटर : जिले में अब निगरानी के दायरे में आने वाले अपराधियों की कुल संख्या 1423 पहुंच गई है।
  • ताजा कार्रवाई : बीते 150 दिनों में 94 सक्रिय अपराधियों के खिलाफ नई हिस्ट्रीशीट दर्ज की गई है।


इनायतनगर बना 'टॉप' पर

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, जिले में अपराध का पैटर्न भी बदला है। इनायतनगर में अपराधियों की संख्या सबसे अधिक है, वहीं राम जन्मभूमि क्षेत्र में यह न्यूनतम है। इनायतनगर 136 (सर्वाधिक), कोतवाली नगर 118, रौनाही 115, बीकापुर 97, अयोध्या कोतवाली 86, राम जन्मभूमि 12 (न्यूनतम)।

गंभीर धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे

इन अपराधियों पर केवल छोटे-मोटे केस नहीं, बल्कि हत्या, लूट, जानलेवा हमला, दुष्कर्म, चोरी और डकैती जैसे जघन्य अपराध दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन सभी की गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। साथ ही बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
ये भी पढ़ें
Sharad Pawar Health : शरद पवार की तबीयत स्थिर, वाइटल पैरामीटर्स नॉर्मल, सुप्रिया सुले ने क्या कहा