सम्बंधित जानकारी
- योगी सरकार का बड़ा तोहफा! यूपी के 5 मंडलों में खुलेंगे नए आयुष मेडिकल कॉलेज और अस्पताल
- यूपी बनेगा देश का नया टेक्सटाइल हब! योगी सरकार 5 जिलों में विकसित करेगी मेगा टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क
- उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी स्टार्टअप गंतव्य बनाने की तैयारी, नई स्टार्टअप नीति-2026 पर मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा
- यूपी में 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी
- दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना, लाभार्थियों ने जताया आभार
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा को विकास परियोजना प्रतिष्ठित IINA 2026 प्लैटिनम अवार्ड
Maharishi Valmiki International Airport: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (भाविप्रा) की अयोध्या हवाई अड्डा विकास परियोजना को ISDA Infracon National Awards (IINA) 2026 के अंतर्गत 'बेस्ट कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट' श्रेणी में प्रतिष्ठित IINA (प्लैटिनम) अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 5 जून 2026 को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
उक्त प्रतिष्ठित पुरस्कार भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम के विमानपत्तन निदेशक धीरेंद्र सिंह द्वारा समारोह में प्राप्त किया गया। यह पुरस्कार अयोध्या हवाई अड्डा विकास परियोजना में उत्कृष्ट योजना, अभिनव इंजीनियरिंग, उच्च गुणवत्ता मानकों तथा सुरक्षित एवं सतत अवसंरचना निर्माण के लिए प्रदान किया गया है। परियोजना को विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा देश की उत्कृष्ट अवसंरचना परियोजनाओं में से एक के रूप में चयनित किया गया।
अयोध्या हवाई अड्डे का विकास न केवल क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह आधुनिक, यात्री-केंद्रित एवं विश्वस्तरीय विमानन अवसंरचना विकसित करने के प्रति भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह सम्मान अयोध्या हवाई अड्डा परियोजना द्वारा अपनाए गए उच्च निर्माण मानकों, सुरक्षा उपायों, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व तथा गुणवत्ता प्रबंधन की राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त मान्यता है। यह उपलब्धि भारत सरकार के क्षेत्रीय विकास, पर्यटन संवर्धन एवं नागरिक उड्डयन क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिकोण को भी मजबूती प्रदान करती है।
समारोह में देशभर के अवसंरचना, निर्माण एवं विमानन क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की उत्कृष्टता, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है तथा भविष्य में भी विश्वस्तरीय हवाई अड्डा अवसंरचना विकसित करने के उसके संकल्प को सुदृढ़ करती है।
