सम्बंधित जानकारी
- क्या अपर्णा और प्रतीक यादव के बीच फिर खिल उठी है खुशियां? आइसलैंड में पिघली कड़वाहट, यूरोप की ठंडी हवाओं ने लगाया मरहम
- योगी सरकार का बड़ा प्लान, 7500 गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार
- योगी सरकार का बड़ा कदम, तकनीकी छात्रों के लिए 2 इंडस्ट्रियल विजिट अनिवार्य, AI और प्लेसमेंट आधारित पढ़ाई पर फोकस
- ओडीओपी सीएफसी को जनभागीदारी से जोड़ने पर योगी सरकार का जोर
- असम सरकार के शपथ ग्रहण में पहुंचे UP के CM योगी, नवनियुक्त सदस्यों को दी बधाई
प्रतीक यादव का निधन: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई ने लखनऊ में ली अंतिम सांस
Pratik Yadav Death News : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया। वे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई और भाजपा नेता अर्पणा यादव के पति थे।
प्रतीक को सुबह 6 बजे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।
रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का असली कारण सामने आएगा।
सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स पर प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 13, 2026
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ…
समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि
समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!
कौन थे प्रतीक यादव
प्रतीक यादव उत्तर प्रदेश के सबसे कद्दावर राजनीतिक परिवारों में से एक, मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्य थे। वे मुलायम सिंह यादव और साधना सिंह के बेटे थे। वे एक सफल व्यवसायी थे। लखनऊ में उनका अपना एक लग्जरी जिम है।
प्रतीक को बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस का बहुत शौक था। वे अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी कारों के लिए भी जाने जाते थे। हालांकि वे अपने परिवार के अन्य सदस्यों की तरह राजनीति के मैदान में नहीं उतरे, लेकिन फिर भी वे अक्सर चर्चा में रहते थे।
edited by : Nrapendra Gupta
edited by : Nrapendra Gupta
