शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. accident in pilibhit, 10 dies
Written By
Last Modified: गुरुवार, 23 जून 2022 (11:35 IST)

पीलीभीत में बड़ा हादसा, पेड़ से टकराया तेज रफ्तार वाहन, 10 लोगों की मौत

पीलीभीत में बड़ा हादसा, पेड़ से टकराया तेज रफ्तार वाहन, 10 लोगों की मौत - accident in pilibhit, 10 dies
पीलीभीत। पीलीभीत जिले के गजरौला क्षेत्र में गुरुवार को सुबह हरिद्वार से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का एक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा गया। हादसे में वाहन पर सवार 10 लोगों की मौत हो गई तथा 7 अन्य जख्मी हो गए।
 
हादसा पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के मालामुड़ इलाके में हुआ। वाहन में हरिद्वार से स्नान कर लौट रहे 17 श्रद्धालु थे। वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया जिससे 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
 
हादसे में वाहन सवार सात अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें
राहुल-प्रियंका का पार्टी नेताओं से असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद का आग्रह