बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 4 people were shot in the Happiness firing in Chitrakoot
Written By
Last Updated : बुधवार, 4 मई 2022 (11:25 IST)

हर्ष फायरिंग में 4 लोगों को लगी गोली, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

हर्ष फायरिंग में 4 लोगों को लगी गोली, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल - 4 people were shot in the Happiness firing in Chitrakoot
चित्रकूट। उत्तरप्रदेश के चित्रकूट जिले में बीती रात एक शादी समारोह में भारी बवाल मच गया। मामला राजापुर थाना क्षेत्र का है, जहां बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान 4 लोगों को गोली लग गई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
मिली जानकारी के अनुसार रैपुरा थाना क्षेत्र के इटावा महुलिया गांव से छीबों थइया यादव पुत्र अवसरी के घर बारात आई थी। देर रात्रि जयमाला के समय रामलखन और रामकरण यादव हर्ष फायरिंग करने लगे। गोलियों की गड़गड़ाहट से पूरा गांव सहम गया। वहां स्थित ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 15 मिनट तक धुआंधार हर्ष फायरिंग होती रही। इसके बाद में प्रतिस्पर्धा के चलते रामलखन और रामकरण ने एक-दूसरे को गोली मार दी।
 
राजापुर थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि यह घटना छैबो गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान की है। बंदूक में कारतूस लोड करते समय हादसा हुआ है। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग घायल हैं। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है और जांच-पड़ताल जारी है।
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर, सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को मिली जमानत