बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. चित्रकूट में मिट्टी का टीला धंसने से 2 महिलाओं समेत 3 की मृत्यु
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (17:03 IST)

चित्रकूट में मिट्टी का टीला धंसने से 2 महिलाओं समेत 3 की मृत्यु

Clay mound | चित्रकूट में मिट्टी का टीला धंसने से 2 महिलाओं समेत 3 की मृत्यु
चित्रकूट। उत्तरप्रदेश में चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में मिट्टी खुदाई करने के दौरान टीला धंसने से 2 महिलाओं और एक बालिका की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बसिंघा गांव की बालिका और महिलाएं शुक्रवार दोपहर घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गए मोहरी नहर के पास गई थी। मिट्टी की खुदाई करते समय अचानक टीला धंस गया और बच्ची समेत 5 महिलाएं उसके नीचे दब गईं।
हादसे में मंगलवा की पत्नी 35 वर्षीय सुनीता, रमाशंकर की पत्नी 30 वर्षीय ज्ञानदेवी और नवल यादव की 10 साल की बेटी नीलू की मृत्यु हो गई जबकि 2 महिलाएं घायल हो गई। सभी बसिंघा गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
सरकारी अधिकारियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग हो सकता है अनिवार्य, गडकरी के संकेत