बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. yogi adityanath government formation bjp mlas meeting amit shah-ministers list
Written By
Last Updated : गुरुवार, 24 मार्च 2022 (21:28 IST)

BJP विधायक दल के नेता चुने गए योगी आदित्यनाथ, शुक्रवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

BJP विधायक दल के नेता चुने गए योगी आदित्यनाथ, शुक्रवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ - yogi adityanath government formation bjp mlas meeting amit shah-ministers list
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के बाद आज भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इसमें योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया। 272 विधायकों ने योगी के नाम पर अपनी सहमति दी। सुरेश खन्ना ने योगी के नाम का प्रस्ताव रखा। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। योगी आदित्यनाथ कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बैठक से जुड़ा हर अपडेट-

इस बीच भाजपा नेताओं ने उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

कौन-कौन होगा मंत्री : भाजपा गुरुवार को उत्तर प्रदेश में सरकार गठन की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया। सूत्रों के मुतिाबिक नयी मंत्रिपरिषद के सदस्यों के चयन में पार्टी ने जाति, उम्र, क्षेत्रीय संतुलन और शिक्षा सहित अन्य कई कारकों का ध्यान रखा है। सूत्रों के अनुसार उनकी मंत्रिपिरषद में दो दो उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। निवर्तमान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के अलावा बेबी रानी मौर्य को उपमुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में 37 साल में किसी पार्टी ने सत्ता में वापसी नहीं की थी।

-  योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आय को दोगुनी करने का प्रयास करेंगे। वशंवाद, जातिवाद की राजनीति नहीं चलेगी। उत्तरप्रदेश दंगामुक्त प्रदेश होगा। हमारी सरकार में प्रदेश की जीडीपी बढ़ेगी। बिना भेदभाव प्रदेश की सेवा करेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त राशन मिला। जनता ने सबका साथ, सबका विश्वास के मंत्र पर भरोसा करते हुए संकीर्ण जातिवादी राजनीति को नकार दिया। विपक्ष के दुष्प्रचार के बावजूद जनता का हमें समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि 2014 में गृह मंत्री अमित शाह ने एक संगठन की मजबूत नींव रखी थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनके व्यापक दौरे किए जिसकी वजह के उत्तर प्रदेश में भाजपा मजबूत होकर आई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अगर विकास की नई ऊंचाइयों को छूता है तो यह देश के विकास के लिए भी सहायक होगा। उत्तर प्रदेश देश का छठा सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश है। हमने उत्तरप्रदेश के बजट को 2 लाख करोड़ से 6 लाख करोड़ पर लाने का काम किया है।

-  नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने विधायकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव सबकी तरक्की करेंगे। सुशासन और गरीब कल्याण के काम किए हैं। गरीबों को पहली बार लगा कि उनका घर बन सकता है।

- विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।  
- लखनऊ के लोकभवन में हुई इस विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह, रघुबर दास और बीजेपी के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद हैं। अब योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

भव्य शपथ समारोह : उत्तरप्रदेश विधानसभा के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को 255 सीटें मिलीं, जबकि उसके सहयोगी अपना दल सोनेलाल को 12 तथा निषाद पार्टी को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई। योगी मंत्रिमंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अनेक केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में आयोजित होना है।
ये भी पढ़ें
Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी आदित्यनाथ ने की राज्यपाल से मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश, कल लेंगे CM पद की शपथ