गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Uttar Pradesh Assembly Elections 2020 Congress
Written By
Last Modified: गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (21:33 IST)

UP चुनाव : मुस्लिमों को रिझाने के लिए कांग्रेस ने बनाई यह योजना

UP चुनाव : मुस्लिमों को रिझाने के लिए कांग्रेस ने बनाई यह योजना - Uttar Pradesh Assembly Elections 2020 Congress
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुस्लिमों को रिझाने के लिए कांग्रेस 24 सितम्बर से संकल्प पत्र वितरण अभियान की शुरूआत करेगी। 
 
इसके तहत हर शुक्रवार को मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद संकल्प पत्र के जरिए अल्पसंख्यकों के लिए नीतियों का बखान किया जाएगा। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज़ आलम ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि 24 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत हर शुक्रवार को प्रत्येक विधानसभा की 6 बड़ी मस्जिदों में नमाज़ बाद ये संकल्प पत्र बांटे जाएंगे।
 
उन्होने कहा कि 16 सूत्रीय संकल्प पत्र को इस अभियान के तहत हर मुस्लिम मुहल्ले तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के 8432 मस्जिदों को चिन्हित किया गया है। इस अभियान से 25 लाख लोगों तक इसे पहुंचाया जाएगा। 
 
सभी प्रदेश पदाधिकारी अपने प्रभार ज़िलों में रुक कर इसे मॉनिटर करेंगे। शाहनवाज़ आलम ने बताया कि 6 सितंबर को अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में पास 16 सूत्रीय बिन्दु उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलने वाला साबित होने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें
यूपी में भाजपा ने किया निषाद दल से गठबंधन, मिलकर लड़ेंगे 2022 का विधानसभा चुनाव