गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. swami prasad maurya told the date of joining sp
Written By
Last Updated : बुधवार, 12 जनवरी 2022 (14:15 IST)

स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्ते खोले, सपा में शामिल होने की तारीख भी बताई

स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्ते खोले, सपा में शामिल होने की तारीख भी बताई - swami prasad maurya told the date of joining sp
लखनऊ। हालांकि इसकी अटकलें पहले से ही थीं, लेकिन अब स्वयं स्वामी प्रसाद मौर्य ने ही स्पष्ट कर दिया है कि वे समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।
 
योगी सरकार में श्रम मंत्री रहे स्वामी मौर्य ने बुधवार को कहा कि वे 14 जनवरी को सपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास भाजपा के किसी छोटे या बड़े राजनेता का फोन नहीं आया।
स्वामी ने कहा कि अगर वे (भाजपा) समय पर सतर्क होते और सार्वजनिक मुद्दों पर काम करते, तो भाजपा को इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।
माना जा रहा है कि भाजपा द्वारा मौर्य के बेटे को ऊंचाहार विधनसभा सीट से टिकट देने से इंकार करने पर उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला किया था। हालांकि उनकी बेटी बदायूं से भाजपा सांसद है। 
उल्लेखनीय है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद तीन विधायकों- रोशन वर्मा, भगवती सिंह और बृजेश प्रजापति ने भी इस्तीफा दे दिया था। 
 
ये भी पढ़ें
सपा और कांग्रेस के विधायकों ने दी भाजपा को 'राहत'