शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. SP new list of 8 candidates in UP election
Written By
Last Modified: मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (22:23 IST)

यूपी में सपा ने जारी की एक और लिस्ट, जानिए कहां से किसे मिला टिकट...

यूपी में सपा ने जारी की एक और लिस्ट, जानिए कहां से किसे मिला टिकट... - SP new list of 8 candidates in UP election
लखनऊ। उत्तरप्रदेश चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को 8 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। पार्टी ने औराई से अंजना सरोज को टिकट दिया है, वहीं तुलसीपुर से मसूद आलम को उम्मीदवार बनाया गया है।
 
कुशीनगर जिले की हाटा विधानसभा से समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के पुत्र रणविजय सिंह को टिकट दिया है। चौरी चौरा से बृजेश चंद्र लाल को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
 
चकिया से जितेंद्र कुमार और बांसी से अमर सिंह चौधरी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। चकिया से जितेंद्र कुमार और उतरौला से हसीब हसन सपा उम्मीदवार होंगे।
 
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच 7 चरणों में मतदान होना है। चुनाव परिणाम 10 मार्च को सामने आएंगे।  
ये भी पढ़ें
तेजी से घट रहे हैं कोरोना के मरीज, इन राज्यों में महामारी से राहत, क्या है वैक्सीनेशन का हाल...