शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Priyanka Gandhi treated the injured
Written By
Last Updated : बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (19:35 IST)

आगरा जा रहीं प्रियंका गांधी ने रास्ते में रुककर महिला के जख्म पर लगाया मरहम

आगरा जा रहीं प्रियंका गांधी ने रास्ते में रुककर महिला के जख्म पर लगाया मरहम - Priyanka Gandhi treated the injured
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगरा में जा रही थीं, तभी अचानक उनका काफिला लखनऊ के गोमती नगर में रुक गया। दरअसल, वहां एक महिला जख्मी हो गई थी।
 
प्रियंका ने अपने काफिले को रुकवाया और महिला की मरहमपट्‍टी की। जानकारी के मुताबिक इस महिला का एक्सीडेंट हो गया था और उसके पैर में चोट आई थी। प्रियंका को जब इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और महिला की ड्रेसिंग की और हालचाल भी पूछा।
 
प्रियंका उस समय पुलिस हिरासत में मारे गए अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलने के लिए आगरा जा रही थीं। आगरा पहुंचने से पहले प्रशासन ने उनके ‍काफिले को रोक लिया था। हालांकि बाद में उन्हें अरुण के परिजनों से मिलने के इजाजत मिल गई थी।
ये भी पढ़ें
UP Election 2022: क्या है यूपी का मूड, सपा-बसपा व कांग्रेस का ऊंट किस करवट बैठेगा