शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Priyanka Gandhi Samajwadi Party Congress Support Uttar Pradesh Election 2022
Written By
Last Modified: शनिवार, 22 जनवरी 2022 (17:54 IST)

इस शर्त पर सपा को समर्थन दे सकती है कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने इंटरव्यू में किया खुलासा

इस शर्त पर सपा को समर्थन दे सकती है कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने इंटरव्यू में किया खुलासा - Priyanka Gandhi Samajwadi Party Congress Support Uttar Pradesh Election 2022
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव बाद समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन की संभावना को स्वीकार करते हुए कहा है कि यदि अखिलेश यादव को सरकार बनाने के लिए कुछ सीटें कम पड़ती हैं तो कांग्रेस को समर्थन करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
 
प्रियंका गांधी ने कहा कि बस इसके लिए शर्त यह होगी कि युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस के बनाए एजेंडे को पूरा कर दिया जाए। प्रियंका गांधी ने शनिवार को न्यूज 24 को दिए साक्षात्कार में स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी चुनाव बाद सपा से गठबंधन को राजी है।
 
प्रियंका गांधी से पूछा गया कि कभी ऐसा मौका आया जब सभी को साथ आना पड़ा, तो आप अखिलेश को समर्थन देंगी? इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि 'यदि ऐसी परिस्थितियां आई तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई परेशानी होगी।
ये भी पढ़ें
चुनाव आयोग ने राजनीतिक रैलियों, रोड शो पर पाबंदी 31 जनवरी तक बढ़ाई, 10 व्यक्ति कर सकेंगे डोर टू डोर कैंपेन