गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Pramod Gupta says, Akhilesh made Mulayam hostage
Written By
Last Modified: गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (12:20 IST)

प्रमोद गुप्ता का अखिलेश पर बड़ा आरोप, कैद में मुलायम सिंह यादव

प्रमोद गुप्ता का अखिलेश पर बड़ा आरोप, कैद में मुलायम सिंह यादव - Pramod Gupta says, Akhilesh made Mulayam hostage
लखनऊ। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता ने गुरुवार को अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मुलायम को घर में बंधक बनाकर रखा गया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश किसी से भी मुलायम सिंह को मिलने नहीं देते हैं।
 
गुप्ता ने आरोप लगाया कि पार्टी में अब मुलायम और शिवपाल सिंह यादव का कोई सम्मान नहीं बचा है, इसलिए वह बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि सपा में आज गैर समाजवादियों को तरजीह दी जा रही है और पुराने समाजवादियों की घोर उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल किया जा रहा है जो अभी तक सपा और नेताजी को गालियां देते थे।
 
बिधूना क्षेत्र से विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता की बहन के पति है। हाल ही में मुलायम की बहू अपर्णा यादव ने भी भाजपा की सदस्यता ली थी। प्रमोद भी आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें
लगातार 7 बार हमीरपुर सीट पर रहा कांग्रेस का कब्जा, 36 वर्षों से जीत का इंतजार...