गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Legislative Council member Shatruddh Prakash joins BJP
Written By
Last Modified: शनिवार, 1 जनवरी 2022 (17:06 IST)

UP में चुनाव से पहले सपा को झटका, MLC शतरुद्ध प्रकाश BJP में शामिल

UP में चुनाव से पहले सपा को झटका, MLC शतरुद्ध प्रकाश BJP में शामिल - Legislative Council member Shatruddh Prakash joins BJP
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) शतरुद्ध प्रकाश ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया।

पूर्व मंत्री प्रकाश, वाराणसी कैंट विधानसभा सीट से 1974 से 1989 तक चार बार विधायक भी चुने गए। हाल ही में  काशी विश्वनाथ धाम परिसर की भव्यता को लेकर प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की थी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और पार्टी की ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बाजपेयी ने प्रकाश को यहां स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले वरिष्ठ विधायक शतरुद्ध प्रकाश समाजवादी आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शुमार रहे हैं। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में गिने जाते हैं।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
हरियाणा में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, गृहमंत्री शाह ने जताया दुख, CM खट्टर से की बात