शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. jayant chaudhary meets akhilesh yadav over rld sp alliance in up election 2022
Written By
Last Updated : मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (17:13 IST)

UP Election 2022 : अखिलेश यादव से जयंत चौधरी की मुलाकात, गठबंधन पर कल हो सकता है ऐलान

UP Election 2022 : अखिलेश यादव से जयंत चौधरी की मुलाकात, गठबंधन पर कल हो सकता है ऐलान - jayant chaudhary meets akhilesh yadav over rld sp alliance in up election 2022
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने आज समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। जयंत चौधरी ने मुलाकात के बाद तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'बढ़ते कदम'। 
 
अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया। यादव ने फोटो के साथ लिखा- ''श्री जयंत चौधरी जी के साथ बदलाव की ओर। 
 
खबरों के मुताबिक दोनों के बीच सीट को लेकर सहमति बन गई है। कल दोनों इसका ऐलान किया जा सकता है। दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन होने से आने वाले चुनावों में भाजपा के लिए मुकाबला कड़ा हो सकता है।
ये भी पढ़ें
UP Elections: यूपी में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, अखिलेश यादव से मिले आप प्रभारी संजय सिंह