गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Jayant Chaudhary could not cast his vote, BJP targeted
Written By
Last Modified: गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022 (19:43 IST)

आखिर जयंत चौधरी ने नहीं डाला वोट, अखिलेश के साथ प्रचार में रहे व्यस्त

आखिर जयंत चौधरी ने नहीं डाला वोट, अखिलेश के साथ प्रचार में रहे व्यस्त - Jayant Chaudhary could not cast his vote, BJP targeted
उत्तरप्रदेश में गुरुवार को पहले चरण का मतदान पूरा हो गया। गुरुवार सुबह कोहरा होने के बाद भी पोलिंग बूथों पर लोगों में मतदान को लेकर उत्साह था।

11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर दो करोड़ से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे थे, लेकिन रालोद नेता जयंत चौधरी वोट डालने के लिए मथुरा नहीं पहुंच सके। जयंत चौधरी सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ बिजनौर में प्रचार अभियान में व्यस्त रहे।

हालांकि भाजपा की ओर से जब उन्हें घेरा गया तो उन्होंने कहा था कि वे पोलिंग बूथ पर पहुंचने का प्रयास करेंगे लेकिन वे शाम 6 बजे तक मथुरा नहीं पहुंच सके थे।

जयंत चौधरी बिजनौर में प्रचार के बाद सीधे गाजियाबाद निकल गए हैं। रालोद मुखिया जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी ने गुरुवार को अपना वोट मथुरा जिले के कृष्णा नगर स्थित मतदान केंद्र पर डाला था।

जयंत चौधरी के भी मथुरा जिले की वृंदावन विधानसभा क्षेत्र स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान करने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन वे प्रचार की व्यस्तता के कारण वोट डालने नहीं पहुंच सके।
ये भी पढ़ें
अयोध्या में RSS और विहिप ने संभाला चुनावी मोर्चा, मतदाताओं को किया रामरज व श्रीरामजी का प्रसाद वितरण