मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Controversy over removal of hijab in Kanpur, SP-BJP workers clash in Jhansi
Written By
Last Updated : रविवार, 20 फ़रवरी 2022 (18:32 IST)

कानपुर में हिजाब हटवाने को लेकर विवाद, झांसी में सपा-भाजपा कार्यकर्ता भि‍ड़े, कई घायल

कानपुर में हिजाब हटवाने को लेकर विवाद, झांसी में सपा-भाजपा कार्यकर्ता भि‍ड़े, कई घायल - Controversy over removal of hijab in Kanpur, SP-BJP workers clash in Jhansi
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण की वोटिंग जारी है। 16 जिलों की 59 सीटों पर शाम 5 बजे तक 57.58% वोट डाले गए हैं। शुरुआती घंटों में वोटर्स का जोश हाई रहा।

बुजुर्ग और दिव्यांग भी अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे। दुल्हनें भी बूथ पर दिखीं, जो विदा होने से पहले वोट डालने आईं। मुलायम सिंह व्हील चेयर पर वोट डालने आए। मुलायम के भाई 78 साल के अभय राम बाइक से वोट डालने पहुंचे। अखिलेश और डिंपल ने पूरी फैमिली के साथ सैफई में वोट डाला।
 
कुछ जगहों पर छिटपुट झड़प, ईवीएम की शिकायतें भी मिली हैं। झांसी की बबीना विधानसभा के सिमथरी गांव में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई।

विवाद एक महिला के वोट को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि उसका आईडी कार्ड मायके पक्ष के पास था। इसी पर भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं में लाठी-डंडे चले। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं।
 
वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को सट्टा और कट्टा से मुक्ति मिल गई है। बेटियां-बहनें सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
ये भी पढ़ें
मुश्किल में अखिलेश यादव, भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत, FIR की मांग