शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Congress pratigya yatra
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 10 सितम्बर 2021 (15:07 IST)

यूपी चुनाव के लिए प्रियंका गांधी का प्लान, कांग्रेस निकालेगी 12000 किमी की प्रतिज्ञा यात्रा

यूपी चुनाव के लिए प्रियंका गांधी का प्लान, कांग्रेस निकालेगी 12000 किमी की प्रतिज्ञा यात्रा - Congress pratigya yatra
लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों से संपर्क बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में गांवों और कस्बों से 12,000 किलोमीटर लंबी यात्रा निकालने का शुक्रवार को फैसला किया।
 
पार्टी के सदस्यों के साथ प्रियंका की बैठक में 'कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा: हम वचन निभाएंगे’ नाम से यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। इस यात्रा में 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और यह यात्रा राज्य के गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी। यात्रा की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
 
बैठक में विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, राज्य इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।
 
गौरतलब है कि प्रियंका गुरुवार शाम अपने तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची थीं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा था कि वह अपने इस दौरे में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों से मुलाकात कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश ने बताया, क्या है भाजपा की सबसे बड़ी ताकत...