गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. BJP-SP triangular contest in Harraiya assembly
Written By संदीप श्रीवास्तव
Last Updated : सोमवार, 21 फ़रवरी 2022 (22:36 IST)

UP Election 2022: हर्रैया विधानसभा में BJP-SP में त्रिकोणीय मुकाबला

UP Election 2022: हर्रैया विधानसभा में BJP-SP में त्रिकोणीय मुकाबला - BJP-SP triangular contest in Harraiya assembly
बस्ती। बस्ती मंडल में 3 मार्च को मतदान होना है। बस्ती जनपद में 5 विधानसभा क्षेत्र हैं- हर्रैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर व महादेवा। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में जातीय समीकरण का काफी प्रभाव हमेशा से देखा जाता रहा। मूल मुद्दों का कोई मतलब ही नहीं है। यहां मुख्य रूप से जातिवाद व क्षेत्रवाद हावी रहता है।

 
यहां वर्ष 2012 तक केवल कांग्रेस, सपा, बसपा व अन्य पार्टियों के ही जनप्रतिनिधि चुने जाते रहे, वहीं 2017 में पहली बार बस्ती की सभी सीटों पर भाजपा ने जबर्दस्त जीत दर्ज की थी। 307 हर्रैया विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यह विधानसभा क्षेत्र ब्राह्मण बाहुल्य मतदाता विधानसभा कही जाती है। 2012 तक इस विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा को छोड़ अन्य दलों कांग्रेस, सपा, बसपा व अन्य पार्टियों से विधायक चुने जाते रहे हैं।

 
किंतु 2017 के विधानसभा चुनाव में ऐसा भगवाकरण हुआ कि इसी हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से लगातार 3 बार सपा व बसपा से विधायक व कैबिनेट मंत्री रहे राजकिशोर सिंह गढ़ को ध्वस्त करते हुए भाजपा के अजय कुमार सिंह ने उन्हें 30,106 मतों से पराजित करते हुए भाजपा का भगवा परचम फहराया। पहली बार हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3,69,835 है जिसमें अकेले ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या 66,319 है और दूसरे नंबर पर यहां दलित मतदाता हैं जिनकी संख्या है 60,458। वहीं क्षत्रिय मतदाताओं की संख्या है 45,699, जो कि निर्णायक की भूमिका में हैं जबकि मुस्लिम मतदाताओं की संख्या है 26,438।
वहीं इस संसदीय सीट पर भी भाजपा का कब्जा है। यहां पर सांसद हरीश द्विवेदी हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने विधायक पर ही भरोसा करते हुए अजय कुमार सिंह को ही प्रत्याशी बनाया है, वहीं समाजवादी पार्टी ने त्रियंबक पाठक को प्रत्याशी बनाया है जबकि बहुजन समाज पार्टी से राजकिशोरसिंह को प्रत्याशी बनाया गया है, क्योंकि वे कभी बसपा के बागी कहे जाते थे और इस बार के चुनाव में फिर से बसपा का दामन थामकर चुनाव मैदान में हैं। राजनीति में सब जायज है। अब किसके हिस्से में क्या आता है, इसका फैसला तो 10 मार्च को हो ही जाएगा।
ये भी पढ़ें
आतंकियों से नरमी पर अमित शाह ने सपा-बसपा और कांग्रेस को घेरा