शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. BJP MLA video viral
Written By
Last Modified: मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022 (11:48 IST)

भाजपा विधायक की धमकी, योगीजी ने हजारों बुलडोजर मंगवा लिए हैं...

भाजपा विधायक की धमकी, योगीजी ने हजारों बुलडोजर मंगवा लिए हैं... - BJP MLA video viral
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2 चरणों में मतदान के बाद तीसरे चरण के लिए प्रचार जोरों पर है। इस बीच हैदराबाद के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि जो लोग भाजपा को वोट नहीं करते, उनसे कहूंगा कि योगीजी ने हजारों बुलडोजर मंगवा लिए हैं।
 
वीडियो में टी राजा सिंह कह रहे हैं कि आज यूपी में दूसरे फेज की पोलिंग हुई है, लेकिन कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा वोटिंग हुई, जो लोग योगी जी को पसंद नहीं करते वे भारी संख्या में घर से निकले और मतदान किया।
 
टी राजा यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, जो लोग भाजपा को वोट नहीं करते, उनसे कहूंगा कि योगी ने हजारों जेसीबी और बुलडोजर मंगवा लिए हैं। ये सभी यूपी की ओर से निकल चुके हैं। चुनाव के बाद ऐसे इलाकों को चिह्नित किया जाएगा, जिन लोगों ने योगी जी को सपोर्ट नहीं किया है।
 
भाजपा विधायक ने हिंदुओं से अपील करते हुए कहा कि तीसरे चरण में भरपूर मतदान करें और भाजपा को जिताएं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में रहना है, तो योगी-योगी कहना होगा, नहीं तो यूपी छोड़कर भागना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें
राजद नेता लालू यादव चारा घोटाले के एक और मामले में दोषी करार