मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Uttar Pradesh assembly elections 2017 Rahul Gandhi
Written By
Last Modified: बुधवार, 11 जनवरी 2017 (20:45 IST)

बहुत मजा आएगा उत्तरप्रदेश में : राहुल गांधी

बहुत मजा आएगा उत्तरप्रदेश में : राहुल गांधी - Uttar Pradesh assembly elections 2017 Rahul Gandhi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण माने जाने वाले उत्तरप्रदेश में जारी दल गत उठक-पटक के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 'उत्तरप्रदेश में बहुत मजा आएगा।' केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के यहां 'जन वेदना सम्मेलन' को संबोधित करते हुए गांधी हल्के फुल्के अंदाज में नजर आए। 
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तरप्रदेश पर टिप्पणी करने की मांग पर कहा कि उत्तरप्रदेश में बहुत मजा आएगा। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण शैली का उपहास उड़ाया और कई बार "मित्रों" संबोधन दोहराया। कांग्रेस पर कुछ नहीं करने और अब सब कुछ करने के मोदी के दावे का मखौल बनाते हुए गांधी ने कहा कि मंगलयान तो मोदीजी ने केवल 15 मिनट में बना दिया। यान पर केवल मोदी का फोटो लगना बाकी रह गया था। नहीं तो, मोदी जा रहे होते चांद पर।
 
उन्होंने स्वच्छता भारत अभियान को फैशन करार दिया और कहा कि मोदी समेत सभी भाजपाई नेताओं ने झाड़ू लगाई लेकिन सभी झाड़ू गलत तरीके से लगा रहे थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि श्री मोदी योग का अभियान चलाते हैं लेकिन मोदी पद्मासन नहीं लगा सकते। गांधी ने मशहूर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म 'नमक हराम 'के एक गाने ' राम नाम जपना, पराया माल अपना' का भी उल्लेख किया। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
अफगानिस्तान में विस्फोट, 5 की मौत