शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. बजट 2021-22
  3. बजट न्यूज़ 2021
  4. वित्तमंत्री पेश की संसद में आर्थिक समीक्षा, जीडीपी के 11 प्रतिशत रहने का अनुमान
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (15:45 IST)

वित्तमंत्री ने संसद में पेश की आर्थिक समीक्षा, जीडीपी के 11 प्रतिशत रहने का अनुमान

NirmalaSitharaman | वित्तमंत्री पेश की संसद में आर्थिक समीक्षा, जीडीपी के 11 प्रतिशत रहने का अनुमान
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संसद में आर्थिक समीक्षा पेश की। 1 फरवरी 2021 को पेश किए जाने वाले बजट से पहले संसद के पटल पर रखी गई समीक्षा में अर्थव्यवस्था की स्थिति की विस्तार से जानकारी दी गई है।
मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति वेंकट सुब्रमणियम की अगुवाई वाली टीम ने 2020-21 की आर्थिक समीक्षा तैयार की है। इसमें अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानकारी दिए जाने के साथ-साथ आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए आगे किए जाने वाले सुधारों के बारे में सुझाव दिए गए हैं।
 

कोरोनावायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिए लगाए गए 'लॉकडाउन' से प्रभावित अर्थव्यवस्था में वित्त वर्ष 2021-22 में तेजी से पुनरुद्धार की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर में 23.9 प्रतिशत जबकि दूसरी तिमाही में 7.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। पूरे वित्त वर्ष में 7.7 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है। अगले वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर 11 प्रतिशत रहने का अनुमान है। (भाषा)