गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. बजट 2019
  3. बजट समाचार
  4. budget 2019 : Things happens first time in budget
Written By
Last Updated : शनिवार, 2 फ़रवरी 2019 (10:40 IST)

मोदी सरकार ने किया कमाल, अंतरिम बजट में पहली बार हुए यह बड़े काम...

मोदी सरकार ने किया कमाल, अंतरिम बजट में पहली बार हुए यह बड़े काम... - budget 2019 : Things happens first time in budget
नई दिल्ली। सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले ‘लोक लुभावन’ बजट पेश करते हुए घोषणाओं के छक्के लगाए हैं और इससे लगभग हर वर्ग को लुभाने की कोशिश की है। इसी क्रम में मोदी सरकार ने अंतरिम बजट में पहली बार यह काम किया है...


रक्षा बजट 3 लाख करोड़ के पार : देश के इतिहास में पहली बार देश का रक्षा बजट 3 लाख करोड़ के पार पहुंच गया। वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए रक्षा बजट में 6.87 प्रतिशत की वृद्धि की गई है और यह 3.18 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। पिछले साल का रक्षा बजट आवंटन 2.98 लाख करोड़ रुपए था। यह राशि नए हथियार, विमान, युद्धक पोत और अन्य सैन्य हार्डवेयर की खरीद पर खर्च की जाएगी।

आयकर छूट : देश में अब तक 15 बार अंतरिम बजट पेश हो चुके हैं। पहली बार अंतरिम बजट में आयकर छूट दी गई है। सरकार ने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है पर 5 लाख रुपए तक की आय को करमुक्त कर दिया गया है।

पूर्वोत्तर के 3 राज्य रेलवे के नक्शे पर : सरकार ने बजट में पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए अवसंरचना आवंटन निधि में 21 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है। मेघालय, त्रिपुरा तथा मिजोरम को पहली बार भारतीय रेल के नक्शे पर स्थान मिला है। इसे मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि भी माना जा रहा है।

कृषि फंड 73 प्रतिशत बढ़ाया : पीयूष गोयल ने बजट में कृषि फंड को भी 73 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया। पहले यह 86 हजार करोड़ का था अब इसके लिए डेढ़ लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। पहली बार किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपए देने की घोषणा भी बजट में की गई।

राष्‍ट्रीय कामधेनु आयोग : मोदी सरकार ने अपने बजट में राष्‍ट्रीय कामधेनु आयोग बनाने की घोषणा की। ऐसा देश के इतिहास में पहली बार हुआ है। मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र में मत्स्य पालन मंत्रालय बनाने का ऐलान भी पहली बार हुआ है।