गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. वेबदुनिया सिटी
  4. »
  5. उज्जैन
Written By Naidunia
Last Updated :उज्जैन , बुधवार, 8 जून 2011 (00:55 IST)

डोंगला वेधशाला के विकास में तेजी लाएँ : मुख्यमंत्री - खगोल तीर्थ पर हुआ चिंतन-मनन

डोंगला वेधशाला के विकास में तेजी लाएँ : मुख्यमंत्री - खगोल तीर्थ पर हुआ चिंतन-मनन -
डोंगला सिर्फ खगोलीय केंद्र ही नहीं बल्कि दुनियाभर के वैज्ञानिकों और शोधार्थियों के लिए खगोल तीर्थ स्थल बनने जा रहा हैं। इसका विकास कार्य तीव्र गति से किया जाए।
मंगलवार रात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल में अपने निवास पर अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिया। उन्होंने डोंगला वेधशाला, तारामंडल, सभाग्रह, शोध केंद्र के निर्माण को तेजी के साथ करने के निर्देश दिए। मप्र पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव, राजस्व,लोक निर्माण, विज्ञान प्रौद्योगिक विभाग के प्रमुख सचिव,उज्जैन कलेक्टर डॉ.एम गीता, मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिक परिषद के महानिदेशक डॉ.पीके वर्मा, उपस्थित थे।
डॉ. यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा डोंगला के शिलान्यास समारोह में विभिन्न समस्याएँ दूर करने और मांॅगे पूरी करने के निर्देश दिए थे। वेधशाला संबंधी कार्यों को तेज गति से पूरा करने के आदेश अधिकारियों को दिए। इनमें नारायणा से डोंगला, मीण से डोंगला,उज्जैन से डोंगला की सड़कें, विद्युत सब स्टेशन आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि डोंगला और नारायणा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इसका लाभ आम लोगों को मिलेगा।