• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. पर्यटन
  4. »
  5. ताज़ा खबर
  6. पर्यटकों के वीजा फीस में कटौती
Written By ND

पर्यटकों के वीजा फीस में कटौती

पर्यटक
ND

श्रीलंका ने भारत और सार्क देशों (दक्षिण एशियाई देशों का संगठन) के पर्यटकों से वीजा फीस वसूलने की जो योजना बनाई थी, उसमें कटौती की है। भारत की तरफ से इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद श्रीलंका ने वीजा फीस को घटाकर 10 अमेरिकी डॉलर कर दी है। पहले 50 डॉलर वसूले जाने की योजना थी। अधिकारियों ने कहा कि हालांकि गैर-सार्क देशों से वीजा फीस के रूप में 20 डॉलर लिया जाएगा।

भारत ने अक्टूबर महीने में श्रीलंका के आव्रजन अधिकारियों के इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन सिस्टम (ईटीए) के तहत एक जनवरी 2012 से वीजा प्रसंस्करण शुल्क के रूप में 50 डॉलर वसूले जाने के फैसले पर चिंता जताई थी।

आव्रजन नियंत्रक सी परेरा ने कहा कि भारत ने अपने उच्चायोग के जरिए हमसे कहा कि वीजा फीस बहुत ऊंची है। उन्होंने सार्क देशों के यात्रियों के लिए इसे घटाने की मांग की थी।