शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. टॉप हेडलाइंस
  4. 1.18 crore gold missing from customs department in Gujarat
Written By

अब गुजरात में सीमा शुल्क विभाग से 1.18 करोड़ का सोना गायब

अब गुजरात में सीमा शुल्क विभाग से 1.18 करोड़ का सोना गायब - 1.18 crore gold missing from customs department in Gujarat
जामनगर। गुजरात में यहां स्थित सीमा शुल्क विभाग के कार्यालय से 1.10 करोड़ रुपये मूल्य का सोना गायब हो गया है। हाल ही में सीबीआई की कस्टडी से भी सोना गायब होने की खबर सामने आई थी। 
 
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में जामनगर पुलिस ने सीमा शुल्क विभाग के अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की है। विभाग ने पहले एक आतंरिक जांच कराई थी जो चार साल चली थी।
पुलिस निरीक्षक कुणाल गढ़े ने बताया कि गुरुवार शाम को जामनगर ‘बी’ डिवीजन पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 309 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। गढ़े ने कहा कि सोना भुज सीमा शुल्क विभाग का था और उसे 2001 के भूकंप के बाद जामनगर कार्यालय में रखा गया था।
 
उन्होंने कहा कि सोने को 2016 में अपनी हिरासत में वापस लेने के बाद भुज कार्यालय को पता चला कि 1.10 करोड़ रुपये मूल्य का 2,156.722 ग्राम सोना गायब है। गढ़े ने कहा कि आंतरिक जांच के बाद सीमा शुल्क विभाग ने अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।
 
प्राथमिकी के अनुसार कच्छ जिले के भुज सीमा शुल्क विभाग ने जब्त किया गया 3,149.398 ग्राम से अधिक सोना 2001 में भूकंप आने के बाद जामनगर डिविजनल कार्यालय को सौंपा था। सोने के सामान को दो सूटकेस में सौंपा गया था और बाद में उनकी चाबियां खो गई थीं।
प्राथमिकी में कहा गया कि वर्ष 2016 में दोनों डिवीजन के अधिकारियों की उपस्थिति में सूटकेस का ताला तोड़ने के बाद पाया गया कि 2,156.722 ग्राम सोना गायब है। गढ़े ने कहा कि चार साल की आंतरिक जांच के बाद सीमा शुल्क अधिकारियों ने प्राथमिकी दर्ज कराई।
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सीबीआई की कस्टडी से भी करीब 45 करोड़ रुपए मूल्य का सोना गायब होने की खबरें आई थीं। 
 
ये भी पढ़ें
UP में ग्राम प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार