बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020
  3. टोक्यो ओलंपिक न्यूज़
  4. Vinesh Phogat Suspended for indiscipline in Tokyo Olympics
Written By
Last Updated : बुधवार, 11 अगस्त 2021 (13:18 IST)

हंगरी टीम के साथ घूमती रही विनेश, भारतीय दल को करा अनदेखा, अब हुई सस्पेंड

हंगरी टीम के साथ घूमती रही विनेश, भारतीय दल को करा अनदेखा, अब हुई सस्पेंड - Vinesh Phogat Suspended for indiscipline in Tokyo Olympics
ओलंपिक में भाग लेने के लिए विनेश फोगट टोक्यो सबसे आखिर में गई थी। कोच ने कहा था कि वह स्पष्ट सोच के साथ मेडल जीतने गई है लेकिन कुश्ती की मैट पर उतरते साथ ही पहले ही दिन उनके सफर का अंत हो गया। 
 
अब टोक्यो ओलंपिक के दौरान की गई अनुशासनहीनता के कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा उनकी साथी खिलाड़ी सोनम मलिक को भी नोटिस थमाया गया है। 
 
टोक्यो ओलंपिक में विनेश फोगट क्वार्टरफाइनल मैच में हार गई थी। अब उनको कारण बताओ नोटिस का जवाब 16 अगस्त तक देना है।  इस नोटिस के तीनों बिदुओं में अनुशासनहीनता की बात की गई है। 
 
नाइक की जर्सी पहनी
 
विनेश फोगाट ने ना तो भारतीय दल के प्रायोजकों शिव नरेश की जर्सी पहनी ना ही भारतीय दल के साथ अभ्यास किया। यही नहीं उन्होंने नाइक की जर्सी पहनी जिसे रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के एक सूत्र ने घोर अनुशासनहीनता करार दिया।
 
उन्हें इस कारण निलंबित करने के बाद सभी कुश्ती स्पर्धाओं से भी निलंबित कर दिया गया। वह तब तक किसी भी राष्ट्रीय या प्रादेशिक कुश्ती स्पर्धा में भाग नहीं ले सकती जब तक वह अपना जवाब नहीं दाखिल कर देती। 
हंगरी की टीम प्यारी भारतीय नहीं
 
विनेश फोगाट ने किसी भी भारतीय पहलवान के साथ कुश्ती करने से मना कर दिया। सोनम, अंशु और सीम बिस्ला के पास कमरा देने पर उन्होंने यह कहा कि वह तीनों कोरोनावायरस से संक्रमित हो सकती हैं। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वह भारतीय दल से ऐसा लग रहा था कि वह हंगरी की टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है क्योंकि ज्यादातर समय उन्होंने इस देश के पहलवानों के साथ गुजारा। 
 
सोनम को भी मिला नोटिस
 
सोनम मलिक को भी दुर्व्यवहार के लिए नोटिस थमाया गया है। सोनम मलिक को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के दफ्तर से अपना पासपोर्ट उठाना था लेकिन उन्होंने साई (स्पोर्टस अथोरिटी ऑफ इंडिया) के अधिकारियों को यह करने का आदेश दे दिया। (वेबदुनिया डेस्क)