गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020
  3. टोक्यो ओलंपिक न्यूज़
  4. Tokyo Olympics : Aditi Ashok missed 2 strokes
Written By
Last Modified: शनिवार, 7 अगस्त 2021 (10:59 IST)

Tokyo Olympics : गोल्फर अदिति अशोक पदक से 2 स्ट्रोक्स से चूकीं, चौथे स्थान पर

Tokyo Olympics : गोल्फर अदिति अशोक पदक से 2 स्ट्रोक्स से चूकीं, चौथे स्थान पर - Tokyo Olympics : Aditi Ashok missed 2 strokes
टोक्यो। भारत की अदिति अशोक ओलंपिक खेलों की गोल्फ स्पर्धा में पदक से मामूली अंतर से चूक गई और खराब मौसम से प्रभावित चौथे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करके चौथे स्थान पर रही। अदिति का कुल स्कोर 15 अंडर 269 रहा और वह दो स्ट्रोक्स से चूक गई।
 
ओलंपिक में ऐतिहासिक पदक के करीब पहुंची अदिति ने सुबह दूसरे नंबर से शुरुआत की थी लेकिन वह पिछड़ गई। रियो ओलंपिक में 41वें स्थान पर रही अदिति ने हालांकि आशातीत प्रदर्शन किया है। आखिरी दौर में उन्होंने पांचवें, छठे, आठवें, 13वें और 14वें होल पर बर्डी लगाया और नौवें तथा 11वें होल पर बोगी किए।
 
दुनिया की नंबर एक गोल्फर नैली कोरडा ने दो अंडर 69 के साथ 17 अंडर कुल स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता। जापान की मोने इनामी और न्यूजीलैंड की लीडिया को के बीच रजत पदक के लिये प्लेआफ खेला गया जिसमें इनामी ने बाजी मारी।
 
तूफान के कारण कुछ समय खेल बाधित रहा जब 16 होल पूरे हो चुके थे। अदिति पूरे समय पदक की दौड़ में थी लेकिन 2 बोगी से वह को से पीछे रह गई जिन्होंने आखिरी दौर में नौ बर्डी लगाए। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कौन है अदिति अशोक? जिसने इस अनजाने खेल में भारतीय फैंस को बांधे रखा