गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020
  3. टोक्यो ओलंपिक न्यूज़
  4. Prime Minister Narendra Modi congratulates gold medalist Krishna Nagar
Written By
Last Updated : रविवार, 5 सितम्बर 2021 (13:07 IST)

PM मोदी ने दी स्वर्ण पदक विजेता कृष्‍णा नागर को बधाई, बोले- इस उपलब्धि ने भारतीयों के चेहरे पर मुस्‍कान ला दी...

PM मोदी ने दी स्वर्ण पदक विजेता कृष्‍णा नागर को बधाई, बोले- इस उपलब्धि ने भारतीयों के चेहरे पर मुस्‍कान ला दी... - Prime Minister Narendra Modi congratulates gold medalist Krishna Nagar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर कृष्णा नागर को बधाई देते हुए रविवार को कहा कि उनकी इस उपलब्धि ने प्रत्‍येक भारतीय के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।

कृष्णा नागर ने रविवार को हांगकांग के चू मैन काई को पुरुषों की एकल एसएच6 क्लास के तीन गेम तक चले रोमांचक फाइनल में हराकर टोक्यो पैरालंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

मोदी ने ट्वीट किया, हमारे बैडमिंटन खिलाड़ियों के टोक्यो पैरालंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर खुशी हो रही है। कृष्णा नागर की शानदार उपलब्धि प्रत्‍येक भारतीय के चेहरे पर मुस्कान लेकर आई है। स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। भविष्य के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।(भाषा)
ये भी पढ़ें
राहुल को महंगी पड़ी अंपायर के फैसले पर असहमति, ICC ने किया जुर्माना