शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020
  3. टोक्यो ओलंपिक न्यूज़
  4. In rowing, Arjun and Arvind finished 11th in the lightweight double sculls
Written By
Last Modified: गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (09:48 IST)

Tokyo Olympics: नौकायन में अर्जुन और अरविंद लाइटवेट डबल स्कल्स में 11वें स्थान पर

Tokyo Olympics: नौकायन में अर्जुन और अरविंद लाइटवेट डबल स्कल्स में 11वें स्थान पर - In rowing, Arjun and Arvind finished 11th in the lightweight double sculls
टोक्यो: भारतीय नौकायन खिलाड़ी अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह टोक्यो ओलंपिक की लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में 11वें स्थान पर रहे जो इस स्पर्धा में ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारतीय जोड़ी ने 6:29.66 का समय निकालकर फाइनल बी में पांचवां स्थान हासिल किया जो पदक का दौर नहीं था। भारतीय जोड़ी कुल 11वें स्थान पर रही।

आयरलैंड ने स्वर्ण, जर्मनी ने रजत और इटली ने कांस्य पदक जीता।

अर्जुन और अरविंद बुधवार को पदक दौड़ से बाहर हो गए थे जब वे अपने दूसरे सेमीफाइनल में छठे और आखिरी स्थान पर रहे । उन्होंने 6:24.41 का समय निकाला था।

दोनों सेमीफाइनल से शीर्ष तीन टीमें पदक दौर में पहुंची थी।

इसके बावजूद अर्जुन और अरविंद ने ओलंपिक की नौकायन स्पर्धा में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अर्जुन ने बोअर और अरविंद ने स्ट्रोकर की भूमिका निभाई। दोनों शनिवार को हीट में पांचवें स्थान पर रहे थे।
ये भी पढ़ें
Tokyo Olympics: जमैका के बॉक्सर को खूब पड़े सतीश कुमार के मुक्के, शानदार जीत के साथ बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह