मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020
  3. टोक्यो ओलंपिक न्यूज़
  4. Australian athlete Jessica Fox wins medal with condom
Written By
Last Updated : शनिवार, 31 जुलाई 2021 (15:19 IST)

Tokyo Olympics: ऑस्ट्रेलियाई एथलीट जेसिका फॉक्स ने कंडोम की मदद से जीता मेडल (वीडियो)

Tokyo Olympics: ऑस्ट्रेलियाई एथलीट जेसिका फॉक्स ने कंडोम की मदद से जीता मेडल (वीडियो) - Australian athlete Jessica Fox wins medal with condom
यदि आप से ये कहा जाए कि टोक्यो ओलंपिक में एक एथलीटी ने कंडोम की मदद से मेल्ड जीता, तो क्या आप यकीन कर पाएंगे? नहीं न... लेकिन यह सच है। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई एथलीट जेसिका फॉक्स ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने कंडोम की मदद से टोक्यो 2020 में मेडल जीता।

ऑस्ट्रेलिया के जेसिका फॉक्स ने हाल ही में स्लैलम कैनोइस्ट में ब्रॉन्ज मेडल और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके लिए कंडोम का धन्यवाद किया। दरअसल, जेसिका फॉक्स ने एक वीडियो टिकटॉक पर डाला है, जिसमें जेसिका बड़ी ही सावधानी से अपने कायक पर कंडोम स्लाइड कर रही हैं।


वीडियो को शेयर करते हुए जेसिका ने लिखा, ''लेकिन आप ये कभी नहीं जानते थे कि कंडोम का इस्तेमाल कायक को ठीक करने के लिए भी किया जा सकता है।'' वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सबसे पहले वेसेल के सामने कार्बन मिश्रण लगाता हुआ नजर आ रहा है। फिर, मिश्रण को सुरक्षित करने के लिए कंडोम का उपयोग किया जा सकता है। जेसिका के अनुसार, कंडोम कार्बन को चिकना बना देता है।

जेसिका फॉक्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तीजी के साथ वायरल हो रहा है और सभी यह देखने के लिए काफी उत्सुक है कि आखिर कंडोम की मदद से कोई कैसे मेडल जीत सकता है। बता दें कि, वर्ल्ड चैंपियन जेसिक फॉक्स ने गुरूवार को टोक्यो ओलंपिक में महिला कैनो स्लैलम स्पर्धा जीतकर गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा जमाया था। चार बार की विश्व चैंपियन ने क्लीन रन पर 105.04 सेकेंड के समय के साथ दौड़ पूरी की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jessica Fox (@jessfox94)

 
ओलंपिक की आयोजन समिति ने एएफपी से कहा, ''जो कंडोम बांटे गए हैं उन्हें ओलंपिक गांव में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।'' टोक्यो में आयोजकों के द्वारा 60,000 कंडोम देने की योजना बनाई गई थी, लेकिन एथलीट्स को गांव के बजाय घर पर उनका उपयोग करने के लिए प्रोत्सहित किया गया है।
ये भी पढ़ें
टीम इंडिया को टी-20 में पस्त करने वाली श्रीलंकाई टीम को मिला 1 करोड़ से भी कम का इनाम