शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By समय ताम्रकर

शेर्लिन और कमाल में फिर मुकाबला

शेर्लिन और कमाल में फिर मुकाबला -
IFM
’बिग बॉस’ के प्रतियोगियों ने पिछली बार जिन लोगों को घर से बाहर निकालने की सिफारिश की थी, एक बार फिर वही नाम उन्होंने इस बार भी लिए हैं। कमाल खान और शेर्लिन चोपड़ा इन प्रतियोगियों की नापसंद की सूची में सबसे ऊपर हैं।

ये दोनों ‘बिग बॉस’ के घर के महत्वपूर्ण सदस्य हैं और रेटिंग बटोरने में इनका नाम ऊपर है। कमाल खान विवादास्पद शख्सियत के मालिक हैं। हर किसी से झगड़ते रहते हैं। लोगों पर रौब जमाते हैं। पैसों का घमंड बताते हैं। उन्हें लगता है कि उनसे बढ़कर कोई सुपरस्टार नहीं है। दूसरी ओर शेर्लिन चोपड़ा को उनकी सेक्सी छवि के कारण इस घर में स्थान मिला है।

IFM
पिछली बार दिवाली के नाम पर दोनों को अभयदान दे दिया गया ताकि ‘बिग बॉस’ की रेटिंग में गिरावट नहीं आए, लेकिन इस बार भी इन दोनों के नाम लेकर अन्य प्रतियोगियों ने ‍’बिग बॉस’ के निर्माताओं के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। इस बार दोनों में से कोई एक बाहर होगा।

हो सकता है कि वाइल्ड कार्ड के जरिये इनमें से किसी एक को फिर से ‘बिग बॉस’ में एंट्री दे दी जाए। फिलहाल दोनों जनता के वोट कबाड़ने में लगे हुए हैं।