गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

वीना मलिक बना रही हैं पवित्र रिश्ते का मजाक!

वीना मलिक बना रही हैं पवित्र रिश्ते का मजाक! -

पाकिस्तान में नैतिकता के कुछ ठेकेदारों ने एक भारतीय रियलिटी शो में निकाह जैसी संस्था का मजाक बनाए जाने को लेकर ड्रामा क्वीन वीना मलिक को फिर से निशाने पर लिया है। ‘‘बिग बॉस चार’’ में भाग लेने के लिए आलोचनाओं का सामना कर रही वीना ने अब एक नए भारतीय रियलिटी टीवी शो ‘‘स्वयंवर चार’’ में भाग लेने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं।

वीना के खिलाफ पाकिस्तान में लिखे गए एक ब्लॉग में लिखा है- ‘‘यदि वीना अपना मजाक बनाना चाहती है तो बनवाए। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इससे राहत ही महसूस होती है, लेकिन इससे दर्शकों के बीच यह संदेश जा रहा है कि वह ग्लैमर, पैसे और खबरों में आने के लिए निकाह जैसे पवित्र रिश्ते का मजाक बना रही हैं।

आगे लिखा गया है- यदि वीना बिना जीवन-साथी पाए शो से बाहर हो जाती हैं तो भी उसे 52 लाख रूपये मिलेंगे और यदि वह किसी को शादी के लिए चुनती है तो उसे 25. 5 लाख रूपये अतिरिक्त मिलेंगे। यदि वह इस धनराशि को धर्मार्थ कार्यों में लगाती हैं तो उन्हें माफ किया जा सकता है।

वीना के लिए खुशी की बात यह है कि ब्लॉग में अब तक अधिकतर टिप्पणियां उनके पक्ष में की गई हैं। एक भारतीय पाठक ने टिप्पणी की है, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि वीना विवाह जैसी संस्था को बदनाम कर रहीं हैं। वह एक स्वयंवर में हिस्सा ले रही हैं जो कि राजपूत महिलाओं द्वारा अपनाया जाता है। इसके पीछे सिर्फ यही लक्ष्य होता है कि वे एक सही और अच्छे व्यक्ति से विवाह कर रही हैं।

अनेक पाकिस्तानी पाठकों ने भी वीना का समर्थन किया है। एक पाठक ने लिखा है ,‘‘वीना एक बहादुर महिला हैं।’’(भाषा)