सम्बंधित जानकारी
- Tamil Nadu CM oath ceremony : तमिलनाडु के 9वें CM बने एक्टर विजय, थलपति ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
- तमिलनाडु में सस्पेंस हुआ खत्म, राज्यपाल से मिले TVK चीफ विजय, आज होगी शपथ के साथ ताजपोशी
- Supreme Court पहुंचा TVK का मामला, पूर्व IPS ने दायर की याचिका, क्या तमिलनाडु में बनेगी विजय सरकार?
- विजय थलपति की सरकार बनने का रास्ता साफ, 120 विधायकों का समर्थन हासिल
- तमिलनाडु में विजय के समर्थक ने खुद को लगाई आग, सरकार गठन में देरी से हुआ नाराज, अस्पताल में कराया भर्ती
शपथ भाषण के दौरान राज्यपाल ने विजय को क्यों रोका? तमिलनाडु समारोह में हुआ दिलचस्प घटनाक्रम
तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने रविवार सुबह 10.15 बजे तमिल में शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के दौरान अचानक राज्यपाल अर्लेकर ने एक्टर विजय को रोका। दरअसल, थलापित विजय शपथ लेते समय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे, तब उन्हें राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया और कहा कि वही पढ़ें जो लिखकर दिया है।
विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना शामिल है। ये सभी TVK के विधायक हैं। सहयोगी दलों के किसी विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। विजय ने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यहां जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में अपने पहले संबोधन में कहा कि वास्तविक धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध शासन के नए युग की शुरुआत अब हो गई है। उन्होंने कहा कि उनके अलावा सत्ता का कोई दूसरा केंद्र नहीं होगा और वही सत्ता के एकमात्र केंद्र होंगे।
C Joseph Vijay says : मैं कांग्रेस और मेरे ब्रदर राहुल गांधी का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूंhttps://t.co/YjD4hxGPEJ#trendingreelsvideo #vijaythalapathyfans #tamilnadupolitics #vijaythalapathy #vijayfans #trending #thalapathyvijay #trendingnow #rahulgandhi pic.twitter.com/cIpxNotCfQ
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) May 10, 2026
विजय ने सरकार गठन में उनकी पार्टी को समर्थन देने के लिए कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और वाम दलों का धन्यवाद किया। उन्होंने बच्चों का विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि टीवीके की जीत उन्हीं की वजह से हुई, क्योंकि उन्होंने अपने परिवारों को उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए राजी किया। Edited by : Sudhir Sharma
