तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता लगभग साफ, शपथग्रहण को लेकर अभी भी सस्पेंस क्यों
तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने Vijay के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। हालांकि अभी शपथ ग्रहण की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, क्योंकि राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar को अभी Viduthalai Chiruthaigal Katchi (VCK) और Indian Union Muslim League (IUML) के समर्थन पत्र का इंतजार है।अब तक लोक भवन की ओर से विजय के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सूत्रों के मुताबिक विजय ने राज्यपाल को 116 विधायकों के समर्थन हस्ताक्षर सौंपे हैं, जो बहुमत के आंकड़े 118 से दो कम हैं। टीवीके के पास खुद 107 विधायक हैं। शुक्रवार शाम विजय ने तीसरी बार तीन दिनों के भीतर राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस बीच एक बड़ा राजनीतिक मोड़ तब आया जब IUML ने टीवीके को समर्थन देने की खबरों से इनकार कर दिया। पार्टी ने साफ कहा कि वह Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) के साथ ही बनी रहेगी।
बताया जा रहा है कि टीवीके पिछले कई घंटों से VCK प्रमुख Thol Thirumavalavan से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। सूत्रों के अनुसार, VCK ने समर्थन के बदले उपमुख्यमंत्री पद की मांग रखी है। हालांकि टीवीके की ओर से उन्हें शहरी विकास विभाग देने का प्रस्ताव रखा गया है।
वहीं, कांग्रेस, Communist Party of India (CPI) और Communist Party of India (Marxist) (CPI-M) पहले ही टीवीके को समर्थन दे चुके हैं। CPI(M) ने बिना शर्त समर्थन पत्र सौंपते हुए इसे जनादेश और राजनीतिक स्थिरता के लिए जरूरी बताया है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से भी बैकचैनल बातचीत की गई, जिससे विजय के पक्ष में समर्थन जुटाने में मदद मिली।
234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है और टीवीके अब सरकार गठन के बेहद करीब पहुंच चुकी है। राज्यपाल कार्यालय की ओर से VCK का समर्थन पत्र मिलते ही शपथ ग्रहण समारोह की तारीख का ऐलान किया जा सकता है। Edited by : Sudhir Sharma

