1. चुनाव 2026
  2. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026
  3. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 न्यूज़
  4. tvk chief vijay oath ceremony postponed governor majority hurdle

तमिलनाडु: विजय का शपथ ग्रहण समारोह टला, राज्यपाल ने मांगा बहुमत का सबूत; जानें कहां फंसा है पेंच

tamil nadu tvk chief vijay oath ceremony postponed
Thalapathy Vijay news in hindi : तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख चंद्रशेखर जोसेफ विजय का गुरुवार को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह टल गया है। उन्होंने राज्यपाल के समझ सरकार बनाने का दावा पेश किया था हालांकि राज्यपाल बहुमत के दावे से संतुष्ट नहीं हुए और शपथ लेने से पहले विजय को उन्होंने बहुमत जुटाने को कहा। नंबर जुटाने में विजय को कुछ समय लग सकता है। इसके बाद ही राज्य में विजय की सरकार बनेगी।
 

कहां फंसा है पेंच

विधानसभा चुनाव के दौरान टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर जीत दर्ज की है और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस के 5 विधायकों ने भी समर्थन दे दिया है। हालांकि 234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों का बहुमत जरूरी है और टीवीके अभी इससे 5 सीटें पीछे है। खुद विजय भी 2 सीटों से चुनाव जीते हैं, ऐसे में उन्हें एक सीट छोड़नी होगी। एक विधायक स्पीकर बन जाएगा। इस तरह टीवीके के पास 111 विधायक ही रह जाएंगे। 
 

क्या मिलेगा लेफ्ट, IUML और VCK का समर्थन

लेफ्ट, IUML और VCK ने समर्थन की बात कही है, जिनके पास 6 विधायक हैं। अगर टीवीके को कांग्रेस के साथ इन तीनों पार्टियों का समर्थन मिलता है तो उनके पास 117 विधायक हो जाएंगे। टाई होने की स्थिति में स्पीकर वोट कर सकते हैं। टीवीके को समर्थन देने के लिए VCK की मीटिंग शुक्रवार को होगी। शुक्रवार को ही लेफ्ट पार्टियां भी विजय को समर्थन देने को लेकर बैठक करेंगी।
 

क्या है डीएमके और एआईडीएमके का प्लान?

इधर डीएमके और एआईडीएमके भी विजय को रोकने के लिए एकजुट होते नजर आ रहे हैं। दोनों के पास भले ही सरकार बनाने जितने नंबर नहीं है लेकिन अगर वे अपने सहयोगियों को रोकने में सफल रहे तो विजय के सामने मुश्किलें जरूर खड़ी कर सकते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख