1. चुनाव 2026
  2. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026
  3. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 न्यूज़
  4. Thalapathy Vijay supporter sets himself on fire in Tamil Nadu

तमिलनाडु में विजय के समर्थक ने खुद को लगाई आग, सरकार गठन में देरी से हुआ नाराज, अस्पताल में कराया भर्ती

Thalapathy Vijay supporter sets himself on fire in Tamil Nadu
Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस अभी भी जारी है। एक बार फिर से तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख विजय का शपथ ग्रहण समारोह रद्द कर दिया गया है। इस बीच विजय के एक समर्थक ने आत्मदाह करने की कोशिश की है। वह विजय के जल्द मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन सरकार गठन में लगातार हो रही देरी से बेहद भावुक और नाराज थे। खबरों के अनुसार, 40 वर्षीय इसक्कियप्पन ने खुद को आग लगा ली। वो बुरी तरह से झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 
तमिलनाडु की राजनीति में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस अभी भी जारी है। एक बार फिर से तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख विजय का शपथ ग्रहण समारोह रद्द कर दिया गया है। इस बीच विजय के एक समर्थक ने आत्मदाह करने की कोशिश की है। इसक्कियप्पन विजय के जल्द मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन सरकार गठन में लगातार हो रही देरी से बेहद भावुक और नाराज थे। खबरों के अनुसार, 40 वर्षीय इसक्कियप्पन ने खुद को आग लगा ली। वो बुरी तरह से झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 

इससे पहले भी समर्थक उठा चुका है यह कदम 

यह पहली बार नहीं है जब इसक्कियप्पन ने इस तरह का कदम उठाया हो। 4 महीने पहले भी उन्होंने विजय के मुख्यमंत्री बनने की कामना करते हुए अपने चेहरे में 16 फुट लंबा 'वेल' (भाला) आरपार किया था। उस दौरान भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। तमिलनाडु में चुनाव नतीजों के बाद भी सरकार गठन का रास्ता अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) सबसे बड़ी पार्टी बनकर जरूर उभरी है लेकिन स्पष्ट बहुमत से दूरी और अन्य दलों का खुला समर्थन नहीं मिलने के कारण सत्ता गठन पर लगातार सस्पेंस बना हुआ है। सरकार गठन में हो रही देरी का असर अब समर्थकों की भावनाओं पर भी दिखाई देने लगा है।
 
खबरों के अनुसार, वल्लियूर में भी एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इन घटनाओं के बाद राज्य में राजनीतिक तनाव और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद पूरे राज्य में सनसनी फैल गई है। राज्य में बढ़ते तनाव और समर्थकों की भावनात्मक प्रतिक्रियाओं को देखते हुए भाजपा नेता तमिलिसाई सौंदराराजन ने थलपति विजय से शांति की अपील करने को कहा है।
तमिलिसाई ने चिंता जताते हुए कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात में कार्यकर्ताओं की भावनात्मक प्रतिक्रियाएं खतरनाक रूप ले रही हैं। उन्होंने विजय से आग्रह किया कि वह तुरंत अपने समर्थकों और वोटर्स के नाम संदेश जारी करें और किसी भी तरह के आत्मघाती या हिंसक कदम से बचने की अपील करें।
 
टीवीके नेताओं ने सरकार गठन के लिए वीसीके प्रमुख थोल. थिरुमावलवन से औपचारिक रूप से समर्थन मांगा है। बताया जा रहा है कि पार्टी की ओर से वीसीके नेतृत्व को समर्थन का अनुरोध करते हुए एक पत्र भी भेजा गया है। चेन्नई में लगातार राजनीतिक बैठकों और बातचीत का दौर जारी है। राजनीतिक गलियारों में अब सबकी नजर वीसीके के फैसले पर टिकी हुई है।
 

Supreme Court पहुंचा तमिलनाडु में TVK का मामला

उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर एक पूर्व आईपीएस अधिकारी ने शनिवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) द्वारा सबसे अधिक सीट जीतने के बावजूद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा टीवीके प्रमुख सी जोसेफ विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं करने के कदम को चुनौती दी है।
यह याचिका भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी एम. रामसुब्रमणि द्वारा दायर की गई है। रामसुब्रमणि ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के रूप में कार्य किया था। उनकी याचिका में दलील दी गई है कि राज्यपाल का विधानसभा के बाहर बहुमत साबित करने का निर्णय असंवैधानिक है। Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
विजय थलपति की सरकार बनने का रास्ता साफ, 120 विधायकों का समर्थन हासिल