1. चुनाव 2026
  2. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026
  3. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 न्यूज़
  4. tamilnadu tvk government vijay invited to form government by governor
Last Modified: शुक्रवार, 8 मई 2026 (20:01 IST)

तमिलनाडु में TVK सरकार, विजय को राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता

vijay tamilnadu
तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) प्रमुख थलापति विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दे दिया है। कल यानी शनिवार को विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विजय ने राज्यपाल से तीसरी बार मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। 
इससे पूर्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीएम) ने तमिलनाडु में सरकार के गठन के लिए टीवीके का समर्थन किया था। टीडीपी को सीपीआई-सीपीएम और कांग्रेस के समर्थन दिए जाने के बाद सरकार बनाने के लिए 116 विधायकों का समर्थन मिल गया है।
234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीडीपी ने 108 सीटें जीती हैं चूंकि विजय, जिन्होंने दो सीटें जीती हैं, उनको एक सीट से इस्तीफा देना होगा, इसलिए टीडीपी की संख्या 107 रह जाएगी। उस समय सदन की संख्या घटकर 233 हो जाएगी, इसलिए बहुमत के लिए 117 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होगी।
 
इससे पहले विजय और राज्यपाल आरवी अर्लेकर की मुलाकात बुधवार और गुरुवार को भी हुई थी। हालांकि दोनों बार राज्यपाल ने विजय के सरकार बनाने के दावे को खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि टीवीके प्रमुख के पास सदन में पर्याप्त समर्थन नहीं है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
UP प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में 4.64 लाख अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा, 9-10 मई को 319 केंद्र पर होगी परीक्षा