सम्बंधित जानकारी
- DMK-AIADMK गठबंधन की अटकलों के बीच TVK का बड़ा ऐलान, 107 विधायक इस्तीफे को तैयार
- INDIA गठबंधन पर संकट, कांग्रेस ने DMK का छोड़ा साथ, विजय की TVK को समर्थन
- क्यों टल गया थलापति विजय का शपथ ग्रहण समारोह, कब लेंगे सीएम पद की शपथ?
- Top News: तमिलनाडु में विजय के शपथ ग्रहण टला, बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार आज
- तमिलनाडु में AIADMK में बवाल, विजय के समर्थन में पलानीसामी के 30 विधायक?
Joseph Vijay : TVK ने जुटाया बहुमत का आंकड़ा, थलपति विजय तीसरी बार राज्यपाल से मिलेंगे
अभिनेता से नेता बने थलपति विजय तमिलनाडु के राज्यपाल RV Arlekar से फिर मुलाकात करेंगे। लगातार तीन दिनों में यह उनकी तीसरी बैठक होगी। माना जा रहा है कि विजय राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर जारी गतिरोध को खत्म करने की कोशिश करेंगे।
टीवीके नेता विजय को आखिरकार बहुमत का दावा करने के लिए जरूरी सीटों का आंकड़ा पा लिया है। इसमें कांग्रेस की 5 और वीसीके, सीपीएम और सीपीआई की दो-दो सीटें शामिल हैं। इन दलों के समर्थन से विजय ने बहुमत के लिए 118 सीटों के जादुई आंकड़े को छू लिया है।
बताया जा रहा है कि विजय के पास अब सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़ा पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पांच विधायकों के अलावा Viduthalai Chiruthaigal Katchi (VCK), Communist Party of India (Marxist) और Communist Party of India के दो-दो विधायकों का समर्थन मिलने से टीवीके का आंकड़ा 118 सीटों के बहुमत के पार पहुंच गया है।
इससे पहले विजय और राज्यपाल आरवी अर्लेकर की मुलाकात बुधवार और गुरुवार को भी हुई थी। हालांकि दोनों बार राज्यपाल ने विजय के सरकार बनाने के दावे को खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि टीवीके प्रमुख के पास सदन में पर्याप्त समर्थन नहीं है।
इसी बीच तमिल राजनीति में एक बड़े घटनाक्रम की चर्चा तेज हो गई है। खबरें हैं कि दशकों से राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रही Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) और All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam (AIADMK) विजय को सत्ता से दूर रखने के लिए 50 साल बाद साथ आ सकती हैं। उधर, चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर टीवीके कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। CPI, CPI(M) और VCK के समर्थन की खबरों के बीच समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया।
तमिलनाडु में कुल सीटों की संख्या 234 है। 234 सदस्यीय विधानसभा में इस बार बंटा हुआ जनादेश आया है। तमिलनाडु चुनाव में टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत के लिए जरूरी 118 के आंकड़े से पीछे रह गई। डीएमके को 59 सीटें मिलीं जबकि एआईएडीएमके ने 47 सीटें जीतीं। Edited by : Sudhir Sharma
