1. चुनाव 2026
  2. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026
  3. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 न्यूज़
  4. tamil nadu vijay tvk government formation aiadmk revolt congress support
Last Updated :चेन्नई , बुधवार, 6 मई 2026 (11:24 IST)

तमिलनाडु में AIADMK में बवाल, विजय के समर्थन में पलानीसामी के 30 विधायक?

tvk chief vijay thalapathy magic in tamilnadu
तमिलनाडु में थलापति विजय की टीवीके पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। कांग्रेस और अन्य छोटे दलों के समर्थन से पार्टी राज्य में सरकार बनाने के करीब है। इस बीच अन्नाद्रमुक में उस समय बवाल मच गया जब उसके करीब 30 विधायकों ने विजय की टीवीके को समर्थन देने की मांग कर दी।
 
AIADMK के कुछ विधायकों ने पार्टी महासचिव एडप्पाडी पालनिस्वामी से टीवीके को बाहर से समर्थन देने की अपील की है। अन्नाद्रमुक में बवाल के बीच आज चेन्नई में होने वाली पार्टी विधायक दल की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। CV षणमुगम बागी विधायकों का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके घर पर कुछ देर में AIADMK MLA पहुंच सकते हैं। 
 
अन्नाद्रमुक ने राज्य में भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़ा था। हालांकि पार्टी इस बार भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में विफल रही। ऐसे में पलानीसामी पर टीवीके सरकार का समर्थन करने का दबाव बढ़ रहा है। विजय पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे भाजपा का समर्थन नहीं लेंगे। 
 

आज सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे विजय थलापति

टीवीके चीफ थलापति विजय आज राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। कहा जा रहा है कि TNCC दफ्तर में अब से कुछ देर में मीटिंग होगी। इसके बाद कांग्रेस के 5 MLA विजय से मिलकर समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल को भेजेंगे। हालांकि डीएमके कांग्रेस के TVK को समर्थन देने से बहुत नाराज है। UML के 2 विधायकों ने डीएमके गठबंधन के साथ ही रहने का फैसला किया है।
 
गौरतलब है कि तमिलनाडु में टीवीके को 108 सीटें मिलीं, वहीं डीएमके को 59 सीटें और एआईडीएमके को 47 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने 5 सीटें और PMK ने 4 सीटें हासिल की हैं। ऐसा माना जा रहा है कि विजय कांग्रेस और पीएमके के समर्थन से सरकार बना लेंगे।
edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
LIVE: बंगाल में हिंसा, कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या