1. चुनाव 2026
  2. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026
  3. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 न्यूज़
  4. tamil nadu political crisis vijay tvk vck deputy cm demand ammk horse trading

तमिलनाडु में विजय के शपथ पर सस्पेंस: बहुमत से 2 कदम दूर TVK, क्या VCK की शर्त मानेगी पार्टी?

vijay thalapathy need 2 mla to become CM
तमिलनाडु में अभिनेता विजय के शपथ पर संकट अभी भी बरकरार है। उनके पास 116 विधायकों का समर्थन है और वह बहुमत के आंकड़े से महज 2 कदम दूर हैं। वीसीके के लिखित में समर्थन नहीं दिया है। एएमएमके प्रमुख टीटीवी दिनकरण ने हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाकर मामले को और पेचीदा बना दिया है। 
 
विजय ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया था। उन्होंने 118 विधायकों के समर्थन के बात कही थी लेकिन उनके पास लिखित में केवल 116 विधायकों का ही समर्थन था। वीसीके आज समर्थन को लेकर फैसला कर सकती है। कहा जा रहा है कि VCK ने समर्थन के बदले उपमुख्यमंत्री पद की मांग रखी है। हालांकि टीवीके की ओर से उन्हें शहरी विकास विभाग देने का प्रस्ताव रखा गया है।
 
टीवीके के पास खुद 107 विधायक हैं। कांग्रेस के 5, सीपीआई और सीपीआईएम के 2-2 विधायकों का समर्थन भी उन्हें प्राप्त है। ऐसे में उन्हें सरकार बनाने के लिए 2 और विधायकों का समर्थन चाहिए।
 

दिनकरण ने लगाया हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप

इसी बीच एएमएमके प्रमुख टीटीवी दिनकरण ने राज्यपाल से मिलकर शिकायत की कि उनका एकमात्र विधायक कामराज लापता है। दिनकरण ने आशंका जताई कि टीवीके हॉर्स ट्रेडिंग यानी विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है। उन्होंने कहा कि कामराज पुदुचेरी में एआईएडीएमके विधायकों के साथ थे, लेकिन अब उनका फोन बंद है और वे मिल नहीं रहे हैं।
 

IUML ने दिया बड़ा झटका

इस बीच एक बड़ा राजनीतिक मोड़ तब आया जब IUML ने टीवीके को समर्थन देने की खबरों से इनकार कर दिया। पार्टी ने साफ कहा कि वह DMK के साथ ही बनी रहेगी। पार्टी के विधानसभा में 2 विधायक है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: शुभेंदु अधिकारी कुछ ही देर में लेंगे CM पद की शपथ, पीएम मोदी भी होंगे शामिल